
नए सत्र में निजी स्कूलों ने बसों के किराए में मनमर्जी बढ़ोतरी कर दी है। कुछ स्कूलों ने न्यूनतम 5.5 फीसद तो कई ने 20 से 24 प्रतिशत तक इजाफा किया है। सभी स्कूलों ने किराया बढ़ाने के अलग-अलग फार्मूले भी अपनाए हैं। किसी ने किलोमीटर के अनुसार किराया तय किया है तो किसी ने क्लास के हिसाब से बसों का किराया निर्धारित किया है। लेकिन अधिकतर स्कूलों ने 12 से 24 प्रतिशत तक किराए में बढ़ोतरी की है। आलम यह है कि पिछले साल जहां किराया 1050 रुपए था, इस बार बढ़कर 1300 रुपए तक कर दिया गया। हालांकि एक स्कूल ने सबसे कम किराया 5.5 फीसदी ही किराया बढ़ाया। स्कूलों की इस मनमर्जी से पैरेंट्स की जेबें ढीली हो रही हैं। लेकिन बसों में नौनिहालों की सुरक्षा के लिए जारी गाइडलाइन भी दरकिनार है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग इसे नियंत्रित नहीं कर पा रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NqQIdv
No comments:
Post a Comment