
बदलते दौर में इंटरनेट और ऑनलाइन पढ़ाई की महत्ता को देखते हुए सरकार ने कैंपस में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई, लेकिन इसका लाभ छात्र-छात्राएं नहीं उठा पा रही हैं। एक साल बाद भी यूजर की तलाश हो रही है। विवि पीजी विभाग हो या फिर कॉलेज इनरॉल विद्यार्थियों में से सिर्फ 5 से 10 प्रतिशत का ही रजिस्ट्रेशन हो सका है। इसे देखते हुए मंगलवार को सीनेट हॉल में कुलपति डॉ. अमरेंद्र नारायण यादव की अध्यक्षता में प्राचार्यों एवं विवि अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें यूजर की संख्या बढ़ाने के लिए जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। कुलपति ने प्राचार्यों एवं अध्यक्षों को निर्देश दिया कि सभी इनराॅल विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराया जाए, ताकि वे नेट से पाठ्य सामग्री डाउनलोड कर सकें। सभी लाइब्रेरी से लेकर कॉलेज कैंपस में नेट की स्पीड को तेज करने के निर्देश सर्विस प्रोवाइडर एलएंडटी एवं नोडल एजेंसी बेलट्रोन के अधिकारियों को दिए गए। बैठक में प्रति कुलपति डॉ. आरके मंडल, सीसीडीसी डॉ. विजय कुमार, एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र त्रिपाठी, बेलट्रॉन के प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव रंजन आदि ने विचार रखे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LpsxLL
No comments:
Post a Comment