
अलीगंज के महेशपुर शिक्षक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर को एक निर्माणाधीन मकान में छिपकर बम बनाने के दौरान जोरदार विस्फोट हो गया। इसमें बम बना रहे युवक बजरंगी साह (18) का दोनों हाथ उड़ गया। जख्मी को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। विस्फोट में युवक की दोनों हथेली और कलाई का चिथड़ा उड़ गया। दोनों पैर, चेहरे और सीने पर भी बम के छींटे लगे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि शरीर से अत्यधिक खून निकल गया है, इस कारण उसकी हालत नाजुक बनी है। बजरंगी के पिता महेश साह कोतवाली थाने के बाहर सत्तू की दुकान लगाते हैं। तीन भाइयों में बजरंगी दूसरे नंबर है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2L0Hlod
No comments:
Post a Comment