भारत ने तीसरा टेस्ट जीता: केरल के बाढ़ पीड़ितों को जीत समर्पित की, विराट ने कप्तानी में गांगुली को पीछे छोड़ा - Viral News

Breaking

Home Top Ad

Thursday, August 23, 2018

भारत ने तीसरा टेस्ट जीता: केरल के बाढ़ पीड़ितों को जीत समर्पित की, विराट ने कप्तानी में गांगुली को पीछे छोड़ा

भारत ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 203 रन से हरा दिया। 5 टेस्ट की सीरीज में ये भारत की पहली जीत है। सीरीज के शुरुआती दोनों टेस्ट इंग्लैंड ने जीते थे। विराट कोहली ने यह जीत केरल के बाढ़ पीड़ितों को समर्पित की। कोहली 22वीं टेस्ट जीत दर्ज करने के साथ ही भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान बन गए। उन्होंने 21 टेस्ट जीतने वाले सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा। टेस्ट में सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में पहला नंबर महेंद्र सिंह धोनी का है, जिन्होंने 60 टेस्ट में कप्तानी की और 27 जीते। नॉटिंघम में भारत 11 साल बाद टेस्ट जीता है। इससे पहले 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में टीम 7 विकेट से जीती थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BBwhcW

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages